Thursday, April 22, 2010

आईपीएल की माया राम ही जानें

आईपीएल ने साबित किया है की क्रिकेट के नाम पर भारत में कुछ भी बेचा जा सकता है। ललित मोदी ने दिखाया की रातों रातअमीर कैसे बना जा सकता है। फिर भी आईपीएल की सफलता चौंकाने वाली है। आईपीएल में चमकते जिश्म हैं। खिलखिलाते चहरे हैं। गजब का उत्साह है। असल भारत का लोकतंत्र आईपीएल में ही दिख रहा है। देश की सबसे बड़ी समस्सया आईपीएल है। ये धूमधडाका दुनिया भर को चौंका रहा है। आम लोगों को क्या मिल रहा है! शायद इस सवाल का जवाब कोई ही देना चाहेगा। अच्छी बात ये है की भारतियों को सपने देखने की आदत अभी कायम है.